मौसम खा सकता है पलटा, 15 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
जयपुर/ उदयपुर राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम एक बार फिर पलटा खा सकता है। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर के लिए प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
प्रभावित जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, डीडवाना, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी और उदयपुर शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम के समय बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
हालांकि IMD के ताजा बुलेटिन में 7 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे तक पूरे प्रदेश में ग्रीन अलर्ट यानी 'नो वार्निंग' बताया गया है, फिर भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेत में कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और तेज हवा के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों।
मौसम खा सकता हे पलटा; बारिश होने की हे संभावना
15 राज्यों में घुलभरी आंधी एवं बारिश होने के आसार
Continue With Google
Comments (0)