विकसित भारत - जन सेवा अभियान: सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से गांवों तक पहुंचा सुशासन
उदयपुर, 22 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत, जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सोमवार को सेवा सेतु शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।इन शिविरों में पेंशन, पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा जैसी कई सेवाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
भींडर में बड़ी राहत:
- सारंगपुरा पंचायत के निवासी हुकमराज सिंह को उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा तत्काल जारी किया गया। वर्षों से प्रतीक्षारत हुकमराज सिंह ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
- भींडर में ही एक बुजुर्ग दंपती के पेंशन प्रकरण का भी मौके पर निस्तारण कर पेंशन स्वीकृत की गई, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और त्वरित गति से पहुंचाना है। शिविरों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में आवेदन निस्तारित किए गए।आपको हमारी खबर कैसी लगी? आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में साझा करें।अधिक जानकारी के लिए, mbc24news.in पर विजिट करें।
Continue With Google
Comments (0)