EPFO में बड़ा बदलाव: अब 25 हजार सैलरी वालों को भी मिलेगा PF-पेंशन का लाभ
उदयपुर, 17 सितंबर। केंद्र सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेतन सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब 15 हजार से बढ़ाकर इसे 25 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे 25 हजार तक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को भी PF, पेंशन और बीमा का लाभ मिलेगा।इस महत्वपूर्ण निर्णय से देशभर में 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय आयुक्त-II रौनक जैन ने जानकारी दी कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया और 17 सितंबर 2026 से लागू हो गया है।
- EPF, EPS और EDLI योजनाओं का दायरा अब और व्यापक हो गया है।
- उदयपुर संभाग के सभी नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
कृपया अपनी राय और सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में साझा करें। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
Continue With Google
Comments (0)