सलूंबर जिले से बड़ी खबर! जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद (IAS) ने विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत विशेष शिविरों का आदेश जारी किया है।

19 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक
कहां? सलूंबर, लसाडिया, झल्लारा, जयसमंद, सेमारी, सराडा की सभी ग्राम पंचायतों में - टेंटलीखेड़ा, बानसीखोह, देवलिया, आंजनी, बेडास सहित 100 से ज्यादा गांव।

क्या होगा शिविर में?
- पंचायती राज: पट्टे, स्वामित्व कार्ड, मकानों का भुगतान
- राजस्व: खाते का शुद्धिकरण, रास्ते के विवाद, अतिक्रमण
- ग्रामीण विकास: PM आवास की किस्त जारी
- चिकित्सा: महिलाओं की जांच, टीकाकरण
- शिक्षा: निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, पोशाक

कलेक्टर ने सभी 25 विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में आम जन को मिले राहत




हमारी खबर आपको कैसी लगी आपके सुझाव कमेंट बॉक्स में भेजे आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है