उदयपुर जिला परिषद वार्ड 34 में बड़ा खुलासा: बीजेपी प्रत्याशी पर दोहरी मतदाता सूची में नाम होने का आरोप

उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 34 में बड़ी हलचल मच गई है। इस बार का चुनावी मैदान कांग्रेस के दुर्गा शंकर रूपावत और बीजेपी के घनश्याम मेनारिया के बीच गर्माया हुआ है।ताजा विवाद तब उत्पन्न हुआ जब कांग्रेस खेमा ने निर्वाचन अधिकारी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम मेनारिया पर दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने का आरोप लगाया गया है।

  • शिकायत के अनुसार, मेनारिया का नाम एक तरफ नगर निगम उदयपुर की मतदाता सूची में दर्ज है,
  • जबकि दूसरी तरफ जिला परिषद वार्ड 34 के अंतर्गत वाना ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 3 की सूची में भी मौजूद है।

नियमानुसार, एक व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग निकायों की मतदाता सूची में एक साथ नहीं हो सकता। यह मामला अब संवीक्षा के दौरान गतिरोध में आ गया है।अब देखना होगा कि निर्वाचन अधिकारी इस शिकायत पर क्या निर्णय लेते हैं। अगर दोहरी प्रविष्टि साबित होती है, तो मेनारिया का नामांकन खारिज भी किया जा सकता है।
,#Ward34 #UdaipurNews #ZilaParishad #GhanshyamMenaria #DurgaShankar