*मेनार-रुंडेड़ा में भाजपा पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी
जिला परिषद वार्ड 34 व 37 तथा पंस वार्ड 15 व 16 के लिए आए आवेदन, मेनार से पंस सदस्य के 16 और रुंडेड़ा से 12 दावेदार*
वल्लभनगर। पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा के पर्यवेक्षक वल्लभनगर संयोजक भंवरलाल भट्ट एवं सह संयोजक प्रकाश जैन ने ग्राम पंचायत मेनार व रुंडेड़ा का दौरा किया।
दोनों गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई तथा संभावित प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किए गए। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए दावेदारों ने पर्यवेक्षकों के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत मेनार से पंचायत समिति सदस्य के लिए 16 आवेदन, जबकि रुंडेड़ा से 12 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य के लिए मेनार क्षेत्र से 4 आवेदन तथा रुंडेड़ा क्षेत्र से 3 आवेदन पर्यवेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, संभावित प्रत्याशियों तथा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को लेकर भी चर्चा की।
वार्ड 34 में सात पंचायतें, वार्ड 37 में आठ पंचायतें
वल्लभनगर संयोजक भंवरलाल भट्ट ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 34 में मेनार, वाना, बरोड़िया, खेरोदा, केदारिया, बग्गड़ और बड़गांव ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं वार्ड नंबर 37 में रुंडेड़ा, नवानिया, कीकावास, धमानिया, तारावट, गोटीपा, बालाथल और खोखरवास ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड नंबर 15 में मेनार तथा वार्ड नंबर 16 में रुंडेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल है। इन वार्डों से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा।
*23 अक्टूबर को मतदान, 20 नवंबर को होगी मतगणना*
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के मतों की मतगणना 20 नवंबर को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा पर्यवेक्षकों की मेनार व रुंडेड़ा में हुई बैठक को भी इसी चुनावी तैयारियों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया के बाद पार्टी स्तर पर दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श कर योग्य प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व उप प्रधान मोहनलाल मेनारिया, गोपीलाल हिमावत, शंकरलाल मेरावत, पुरुषोत्तम रूपावत, मांगीलाल गदावत, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेरावत, अधिवक्ता रमेशचंद्र सांगावत, ओमप्रकाश रामावत, भूपेंद्र कानावत, नारायण दियावत, संजय दियावत, मांगीलाल मेरावत, दुर्गाशंकर रुपजोत, दुर्गेश रागोत, लक्ष्मीलाल रामावत, प्रेम ठाकरोत, अंबालाल मेरावत, देवीलाल लुणावत, कालूलाल दावोत, प्रेम मेनारिया, माधवलाल मेनारिया, सुरेशचंद्र मेनारिया, फतह लाल मेनारिय मेनार मंडल कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर लोहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)