वार्ड 34 में दिनेश जोशी की दमदार दावेदारी
उदयपुर: जिला परिषद उदयपुर के वार्ड नंबर 34 में भाजपा के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता दिनेश जोशी ने अपनी दावेदारी पेश की है। इस वार्ड में सात ग्राम पंचायतें शामिल हैं - केदारिया, मेनार, बगड़, बड़गांव, खेरोदा, वाना और बरोडिया।दिनेश जोशी, जो M.A., B.Ed. शिक्षित हैं और शिक्षक पेशे से जुड़े हुए हैं, पार्टी में भीण्डर ग्रामीण मंडल में पिछले 30 वर्षों से भाजपा के सक्रिय सेवक रहे हैं।उनकी स्थानीय शिक्षा, ग्रामीण मुद्दों और संगठन की मजबूत पकड़ के कारण उन्हें इन सातों गांवों में एक अनुभवी और समर्पित नेता के रूप में देखा जाता है।जोशी के नेतृत्व में भाजपा को वार्ड 34 में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनकी दावेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव की संभावना बन रही है।जोशी का यह कदम उनकी राजनैतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, और उनके समर्थक उन्हें इस नई चुनौती के लिए तैयार देख रहे हैं।
Continue With Google
Comments (0)